फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rahul's murder was done by pressing the mouth and nose

मुंह और नाक दबाकर की गई थी राहुल की हत्या

Tue, 14 May 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rahul's murder was done by pressing the mouth and nose
Murder
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां निवासी राहुल की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। घटना में नामजद कोई भी आरोपी फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन


     अंधावां निवासी राहुल सिंह पुत्र स्व. त्रिभुवन मजदूरी करता था। शनिवार रात उसकी हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिली थी। मामले में मृतक के चाचा राकेश की तहरीर पर गांव के ही बिसाउन पंडित, सुभाष पांडेय व रायपुर निवासी रामनारायण उर्फ बच्चा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एसओ विजय कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सओ का कहना है कि हो सकता है हत्यारोपियों ने नाक और मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतारा हो। नामजद किए गए तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की। पर, कामयाबी नहीं मिली। एसओ ने बताया कि सरकारी काम से उन्हें लखनऊ जाना पड़ गया है। लौटकर आते ही दबिश दी जाएगी। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस जमीन को लेकर हत्या की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed