{"_id":"63374843d00a646f97555109","slug":"rahimabad-will-be-the-new-police-station-27-villages-will-be-under-its-purview-the-search-for-lan","type":"story","status":"publish","title_hn":"kaushambi : रहीमाबाद होगा नया थाना, इसके दायरे में होंगे 27 गांव, जमीन की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kaushambi : रहीमाबाद होगा नया थाना, इसके दायरे में होंगे 27 गांव, जमीन की तलाश तेज
Sat, 01 Oct 2022 01:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:19 AM IST
सार
भगवतपुर ब्लॉक के 27 गांवों के ग्रामीणों को अभी कौशाम्बी जिले की पिपरी पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। वर्तमान में प्रयागराज जनपद के रावतपुर, मकदुमपुर, एयरपोर्ट रहीमाबाद चौकी में कौशाम्बी पुलिस ही काम करती है।
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक में रहीमाबाद के नाम से एक नया थाना बनेगा। इसके दायरे में ब्लॉक के 27 गांव होेंगे। नए थाने के लिए प्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। यह थाना भगवतपुर गांव के आसपास ही बनेगा। भगवतपुर ब्लॉक के 27 गांवों के ग्रामीणों को अभी कौशाम्बी जिले की पिपरी पुलिस का सहारा लेना पड़ता है। वर्तमान में प्रयागराज जनपद के रावतपुर, मकदुमपुर, एयरपोर्ट रहीमाबाद चौकी में कौशाम्बी पुलिस ही काम करती है। इस समस्या को देखते हुए भगवतपुर ब्लॉक क्षेत्र के इन गांवों के लिए नया थाना बनाने की कवायद चल रही है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने लगभग कार्रवाई पूरी कर ली है।
पिपरी और पूरामुफ्ती थाने में शामिल प्रयागराज के गांवों को काटकर नया थाना बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सीओ चायल श्यामकांत ने बताया कि भगवतपुर ब्लॉक में नया थाना स्थापित करने का प्रस्ताव शासन की ओर से आया है।
नए थाने में शामिल होंगे ये गांव
प्रस्तावित नए थाने में भगवतपुर ब्लॉक के अकबरपुर, गोविंदपुर तेवारा, भीखपुर मेडवारा, जनका, करनपुर पावन, अहमदपुर, मंदर, शेखपुर, सेख सरवा, कादिलपुर, काठगांव, गौसपुर कटहुला, शेरपुर, मकनपुर, असरावे कला, असरावे खुर्द, खेडुआ, बिसौना, सैपार, मैनापुर, चिल्ला मुंजप्ता, गांजा, खटांगी, तियरा, फुलवा, डाही नुमाया, उमरी समेत 27 राजस्व गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा संदीपन घाट थाना
चायल सर्किल के काजीपुर जुनैदपुर गांव में स्थापित होने वाला नया संदीपन घाट थाना जल्द ही काम करने लगेगा। इस थाने की बिल्डिंग के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से धन अवमुक्त होते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। जब तक भवन निर्माण पूरा नहीं होगा तब तक किराए के भवन में थाना चलाने की तैयार है।