फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ragi crop will flourish in Doaba

Kaushambi News: दोआबा में लहलहाएगी रागी की फसल, साढ़े तीन क्विंटल बीज विभाग को मिले

Sun, 07 May 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2023 01:15 AM IST
सार

दोआबा में इस बार मोटे अनाज रागी की फसल भी लहलहाएगी।शासन की ओर से कृषि विभाग को इसका साढ़े तीन क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। दो महीने बाद ज्वार बीज भी आएगा।

विज्ञापन
Ragi crop will flourish in Doaba
रागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोआबा में इस बार मोटे अनाज रागी की फसल भी लहलहाएगी।शासन की ओर से कृषि विभाग को इसका साढ़े तीन क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है। दो महीने बाद ज्वार बीज भी आएगा। यह बीज फॉर्मर प्रोड्यूशर ऑर्गेनाइजेशन के सहारे किसानों को नि:शुल्क वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन


ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पहले इसकी खेती भी बड़े पैमाने पर होती थी, लेकिन अब यह कहीं-कहीं दिखती है। खाने में इसका प्रयोग भी कम हो गया है। जिले में ही ज्वार और बाजरे की खेती महज दो से ढाई हजार हेक्टेयर में सीमित रह गई है। सरकार का ध्यान अब मोटे अनाज की तरफ है।
विज्ञापन

किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह प्रयास दोआबा में भी हो रहा है। इसी के तहत साढ़े तीन क्विंटल रागी का बीज कृषि विभाग मुख्यालय की ओर से भेजा गया है। जिले के सभी आठ ब्लॉकों में 16 फॉर्मर प्रोड्यूशर ऑर्गेनाइजेशन हैं। इनसे जुड़े किसानों को यह बीज नि:शुल्क वितरित कराया जाएगा। इसके बाद जुलाई में ज्वार का बीज आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने बताया कि जिले में 7500 हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती का लक्ष्य है। 500 हेक्टेयर में रागी की बोआई होगी। वहीं, सात हजार हेक्टेयर में ज्वार और बाजरा बोया जाएगा। रागी की बोआई का सीजन है। इसका बीज आ चुका है। जल्द ही वितरण शुरू होगा। जुलाई में ज्वार का बीज मिलने पर उसका भी वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed