फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   radha wander in serch unfaithful husband, police mix

बेवफा पति की तलाश में भटकी राधा, पुलिस ने मिलाया

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
radha wander in serch unfaithful husband, police mix
करीब 10 साल पहले महाराष्ट्र की युवती से शादी कर साथ रहने वाले संतोष को आखिरकार पत्नी को अपनाना पड़ा। प्रेम विवाह करने के बाद वह लोग दस साल तक साथ रहे, लेकिन चार महीने पहले पति घर भाग आया था। फोन भी उसका स्वीच ऑफ बता रहा था। महाराष्ट्र से पति को खोजते हुए किसी तरह जिले में आई उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के प्रयास के बाद शनिवार को दंपती को मिठाई खिलाकर साथ रहने के लिए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुंबई के ठाणे आईटीआई कॉलोनी में रहने वाली राधा के पति की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। राधा के पहले पति से उसके दो बेटे व एक बेटी है। इसी मोहल्ले में करारी कस्बे के सोनारन टोला का संतोष गौतम भी रहता था। 10 साल पहले संतोष ने राधा से नजदीकी बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों ने करीब दस साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन

करीब चार महीने पहले संतोष गौतम का किसी बात को लेकर राधा से विवाद हो गया। इस पर संतोष पत्नी व बच्चों को छोड़कर घर भाग आया। इसके बाद राधा का वह फोन भी रिसीव नही कर रहा था। बुधवार को राधा करारी पहुंची। राधा के आने की सूचना मिलते ही संतोष घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मुख्य महिला आरक्षी शिवकली व गुड्डी सिंह को मामले में सुलहनामा कराने का निर्देश दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। दोनों लोगों को काफी समझाया बुझाया गया। अंत में दोनों लोग साथ रहने को राजी हो गए।

थाना पर संतोष-राधा ने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। संतोष एक दो दिन में राधा के साथ रहने के लिए मुंबई जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद उन्हें घर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed