फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Questions raised about the quality of pulses served in mid-day meal, video goes viral

Kaushambi News: मिड डे मील में परोसी गई दाल की गुणवत्ता पर सवाल, वीडियो वायरल

Sat, 31 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 31 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Questions raised about the quality of pulses served in mid-day meal, video goes viral
सैयद सरावां कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को परोसी गई पतली दाल, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
विकास खंड मूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय सैयद सरावां में शुक्रवार को मिड-डे मील में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल में कुल 187 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में एसआईआर नोटिस के दस्तावेज जमा करने के दौरान अभिवावकों ने बच्चों को परोसी जा रही दाल की गुणवत्ता खराब देखी। आरोप है कि दाल इतनी पतली थी कि वह महज हल्दी-मसाले मिला पानी लग रही थी। कई बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद अभिभावकों में से किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बच्चे जमीन पर बैठकर थालियों में पतली दाल-जल जैसा भोजन खाते दिख रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विद्यालय में बच्चों के अभिभावकों ने एमडीएम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो अध्यापकों के पास संतोषजनक जवाब नहीं था।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ। बच्चे अक्सर खाने की खराब गुणवत्ता की शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। प्रधानाध्यापिका रिजवान सलीम ने कहा कि एमडीएम का खाना, दूध और फल प्रबंध की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उनसे मिल रहा है, वही बच्चों को दिया जा रहा है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं है। जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed