फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Question papers are not being given in half yearly examination, questions are being written on the board.

Kaushambi News: अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में नहीं दिए जा रहे प्रश्नपत्र, बोर्ड पर लिख रहे सवाल

Thu, 09 Nov 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Question papers are not being given in half yearly examination, questions are being written on the board.
मंझनपुर । परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र दिया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में छह नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। पहली पाली में एक से पांच तक की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढे 11 बजे तक और दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा साढे़ 12 बजे से ढाई बजे के मध्य होनी है। छह नवंबर को एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा और छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की बेसिक क्राफ्ट, कला, गृहविज्ञान, खेल कूद व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

मंगलवार से लिखित परीक्षा शुरू हुई। इस दिन परीक्षा के लिए जिले के किसी भी विद्यालय में प्रश्नपत्र से परीक्षा होने की जानकारी नहीं मिली। बुधवार को कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों की अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और छह से आठवीं तक के छात्रों की गणित और अंग्रेजी की परीक्षा हुई। एक दो विद्यालय को छोड़ दें तो जिले के अधिकांश स्कूलों में परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र नहीं बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बोर्ड पर ही सवाल लिखकर काम चलाया। छात्रों को किसी प्रकार का प्रश्नपत्र नहीं मिला। इसका उन्हें मलाल रहा। यह हालत तब है, जब परिषदीय स्कूल खुद को कॉन्वेंट की तरह खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी परीक्षा होनी है।



परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र विद्यालय को ही बनाना था। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो इसकी जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-जवाहर यादव, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article