फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   purchasing

बाजारों में हुई ‘धनवर्षा’

Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
purchasing
purchasing
 धनतेरस पर शुक्रवार को लोगों ने सुबह से लेकर देर शाम तक जमकर खरीदारी की। इससे बाजारों में चहल-पहल रही। व्यापारियों का अनुमान है कि लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। दिवाली के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ ही पूजा सामग्री की भी खरीदारी की।
विज्ञापन



धनतेरस पर जरूरी सामानों की खरीद के लिए मंझनपुर, सिराथू, सरायअकिल, अझुवा, भरवारी, मनौरी, पश्चिमशरीरा आदि बाजारों में चहल-पहल रही। हर तबके के लोगों ने कुछ न कुछ खरीदा। सर्राफा कारोबार इस बार जरूर ढीला रहा। इसके बाद भी बाजार में लोगों की भीड़ बनी रही। बाइक व कार की खरीदारी ने पिछले साल के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बाजारों में बर्तन व इलेक्ट्रानिक उपकरणाें की भी जमकर बिक्री हुई। प्रकाश होंडा के एजेंसी मालिक प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जनपद में लगभग 500 दोपहिया गाड़ियाें की बिक्री हुई है। इनमें अधिकांश स्कूटी है। सरायअकिल में बजाज की एजेंसी संचालक विजय केशरवानी ने बताया कि जिले में 150 से ज्यादा बाइकें बजाज कंपनी की बिकी हैं। बजाज की स्कूटी न होने के कारण दूसरी कंपनियाें के वाहन बिके। 50 से ज्यादा ट्रैक्टर भी बिके हैं। इनके अलावा 16, 17 कारों की भी खरीदारी हुई है। इलाहाबाद से खरीदी जाने वाली गाड़ियों का ब्योरा व्यापारियों ने कौशांबी के कारोबार में नहीं जोड़ा है।
विज्ञापन


वाशिंग मशीन, रंगीन टीवी आदि की खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। परिवार के साथ लोग दुकानों पर गए और अपनी पसंद का सामान खरीदकर ले गए। व्यापारियों का मानना है कि अबकी लगभग 30 करोड़ का कारोबार हुआ है। पिछले साल यह आंकड़ा 26 करोड़ के आसपास था। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने बताया कि पिछले साल की तुलना में यह वर्ष दुकानदारों के लिए बेहतर रहा। सर्राफा कारोबारी पन्नालाल वर्मा का कहना है कि इस वर्ष सर्राफा बाजार कमजोर रहा। आभूषण की खरीदारी में लोगों की दिचस्पी कम रही। पिछले साल की तुलना में 20 से 30 फीसदी की गिरावट देखी गई। बताया जाता है कि धनतेरस पर सरायअकिल व भरवारी अव्वल रहे। भरवारी में खरीदारी के लिए आसपास कई गांवों व कस्बों के लोग पहुंचे। सरायअकिल भी इस मामले में पीछे नहीं रहा। दोनों कस्बों में सुबह से बाजार में ग्राहक उतरे तो देर शाम तक वह बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed