{"_id":"b387bc35cadf879e91e12f452c48e921","slug":"prsra-village-featured-in-the-department-of-electrical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसरा गांव में बिजली विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसरा गांव में बिजली विभाग का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को परसरा गांव में टीम के साथ छापामारी की। बिजली विभाग के अफसरों और कर्मियों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान टीम ने गांव के तीन लोगों को बिना बिजली का भुगतान किए कटिया लगाकर बिजली चोरी करते धर दबोचा। अवर अभियंता ने कोखराज कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर आस-पास के गांवों में भी हडकंप का माहौल रहा।
राजस्व वसूली और ओवरलोडिंग से होने वाली ट्रपिंग के साथ अघोषित कटौती को रोकने के लिए बिजली विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। भरवारी विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता अरुण कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को टीम के साथ परसरा गांव में छापामारी की। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने गांव के शिवंती देवी पत्नी राम नरेश, रोहित पुत्र माता प्रसाद और अनिल पुत्र गणेश प्रसाद को बिजली चोरी करते हुए दबोचा। अवर अभियंता ने बताया कि सभी आरोपी बिजली विच्छेदन के बाद कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे।
सभी आरोपियों को हिदायत देते हुए कोखराज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जेई ने बताया कि इन लोगों ने कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली का बिल भुगतान नहीं किया है। जबकि कई बार इन्हें नोटिस भी भेजी जा चुकी है। बिजली विभाग की छापामारी से दिनभर आस-पास के गांव में अफरा-तफरी मची रही।