{"_id":"6824ecf3c42c02668d042657","slug":"promotion-will-be-based-on-the-evaluation-of-the-information-provided-on-samarth-app-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-125516-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: समर्थ एप पर दी सूचनाओं के मूल्यांकन पर होगा प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: समर्थ एप पर दी सूचनाओं के मूल्यांकन पर होगा प्रमोशन
Thu, 15 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 15 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। महाविद्यालयों में तैनात प्रोफेसर को अब केवल नौकरी में अधिक समय देने पर प्रमोशन नहीं मिलेगा। इसके लिए उनको अपनी जानकारी सतत और पूरी तरह से प्रमाणित करते हुए समर्थ एप पर देना होगा। इसके मूल्यांकन के बाद ही शिक्षकों को प्रमोशन मिलेगा। समर्थ एप में जानकारी देने का आज अंतिम दिन है। इसके बाद मूल्यांकन और प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले में एक राजकीय और एक एडेड डिग्री कॉलेज हैं। यहां तैनात सभी प्रोफेसर को अब समर्थ एप पर दी गई जानकारी के बाद ही प्रमोशन मिलेगा। इसके लिए शिक्षकों को 15 मई तक का समय दिया गया है। रात्रि 12 बजे एप लॉक हो जाएगा। इसके बाद सूचनाओं का मूल्यांकन कर प्रमोशन मिलेगा।
भवंस मेहता के सभी शिक्षकों के साथ ओसा स्थित राजकीय महामाया महाविद्यालय के 13 शिक्षकों ने समर्थ एप पर डाटा भर दिया है। एक प्रोफेसर ने बताया कि डाटा भरना बेहद कठिन कार्य रहा। प्रतिदिन क्या पढ़ाया, इसका क्या असर रहा। इसके साथ ही अपनी अन्य जानकारी प्रमाणित सक्ष्य के साथ देना था। कार्य तो किया गया। लेकिन, सक्ष्य जुटाना कठिन रहा। फिलहाल जानकारी भर दी गई है। अब प्रमोशन का इंतजार है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का डाटा समर्थ एप पर अपलोड करा दिया गया है। इनके मूल्यांकन आदि की प्रक्रिया के बाद प्रमोशन मिलेगा। फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि यह प्रमोशन कब तक होगा।