{"_id":"58c2f87f4f1c1be027dc42ee","slug":"programme-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने खेली होली
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
holi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को लेकर शुक्रवार को जिले भर के स्कूलों में अबीर-गुलाल के साथ रंगों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए रंगों की फुहार के बीच जमकर धमाल मचाया। इस दौरान कहीं पर फॉग की धूम रही तो कहीं पर बच्चों ने मथुरा में खेली जाने वाली होली की छठा बिखेरी।
एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल की सभी शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनडी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बरसाने की होली का आयोजन किया। इसके बाद एनडी गर्ल्स की प्रिंसिपल सपना गुप्ता, केपीएस की प्रिंसिपल प्रीती मिश्रा व किड्जी की प्रिंसिपल साक्षी भट्ट व प्रबंधक संजय गुप्ता ने बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। नंदीवाणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रतीकात्मक होलिका दहन के बाद होली धूमधाम से मनाया गया। रंगों से सराबोर बच्चों ने गुरुजनों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन अभिजीत, प्रबंधिका ज्योति ने बच्चों को होली की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सचिन, ज्योति कपूर, प्रमोद, आयुष, रेनू, मधु श्रीवास्तव, खुशनुमा निमरा, धनराज, वाणी ऐश्वी, आस्था तिवारी, शीर्ष, गुनगुन, खुशी, अंकित, हर्ष आदि मौजूद रहे। वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल भरवारी के नन्हे-मुन्नों ने जमकर होली का हुड़दंग किया। एक दूसरे के चेहरे पर इस कदर रंग लगाया कि कोई किसी को पहचान नहीं पा रहा था। रंगों की बौछार खत्म होने के बाद प्रधानाचार्या ममता केसरवानी ने बच्चों को पर्व मनाए जाने के तरीके बताए। इस मौके पर स्कूल की सारिका, निहारिका, ज्योति, अर्चना, अंशिका, शालिनी, अनीता, विदुशी, साक्षी, अंतरा, शेजल, वैष्णवी, माही, निवेदिता, निखिलेशराज, श्लोक, शिवांग आदि रहे।