{"_id":"585193634f1c1bdc396498b7","slug":"primery-school-news-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई प्राथमिक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई प्राथमिक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी नेवादा के गोविंदपुर गोरियो स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका से लेकर पूरा स्टॉफ समय से स्कूल नहीं पहुंचता। बुधवार को पौने 11 बजे तक स्कूल में ताला लटका रहा। निर्माणाधीन एमडीएम शेड का निरीक्षण करने पहुंचे ग्राम प्रधान की नजर स्कूल पर पड़ी तो वह दंग रह गए। मामले की शिकायत उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से कर दी है।
प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में प्रधानाध्यापिका अनीता सोनी की तैनाती है। इनके अलावा विद्यालय में रेखा, किरन, रुचि और स्मिता बतौर सहायक अध्यापिका तैनात हैं। इनमें से एक भी अध्यापक समय से स्कूल नहीं पहुंचता। ऐसे में विद्यालय में देर तक ताला लटकता रहता है। मामले की शिकायत अभिभावकों ने कई बार ग्राम प्रधान जय प्रकाश से की पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
बुधवार की सुबह ग्राम प्रधान विद्यालय में बन रहे एमडीएम शेड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनकी नजर विद्यालय गेट पर पहुंची तो ताला लटक रहा था। स्कूल में ताला बंद देख ग्राम प्रधान मौके पर जमे रहे। पौने ग्यारह बजे दोपहर को विद्यालय का स्टॉफ पहुंचा तो ताला खुला। देर से आने का कारण पूछने पर किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस पर ग्राम प्रधान ने नाराजगी जाहिर की। मामले की शिकायत उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा ओपी मिश्र से कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।