{"_id":"5cc35492bdec22071212b544","slug":"prime-minister-narendra-modi-s-program-final-will-come-1st-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय,एक मई को आएंगे कौशाम्बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय,एक मई को आएंगे कौशाम्बी
Sat, 27 Apr 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कौशाम्बी दौरा शुक्रवार की शाम फाइनल हो गया। पीएम यहां एक मई को आएंगे। हालांकि अभी तक स्थान तय नहीं हुआ है। पर, काफी हद तक उम्मीद है कि उनकी जनसभा भरवारी स्थित भवंस मेहता कॉलेज में होगी। इसे लेकर शुक्रवार को दिन में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली की टीम व शाम को डीएम-एसपी ने मेहता कालेज का निरीक्षण किया। पीएम का दौरा फाइनल होने की खबर से भाजपाई उत्साहित हैं।
कौशाम्बी संसदीय सीट पर पांचवें चरण के तहत छह मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए सिर्फ आठ दिन बच रहे हैं। बेहद कम समय बचने के कारण राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की धमाचौकड़ी तेज हो गई है। इसकी शुरूआत 28 अप्रैल को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या से होगी। उपमुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में अलग-अलग स्थानों पर तीन जनसभाएं संबोधित करेंगे।
पहली जनसभा सिराथू विधानसभा के कृषि मैदान में दूसरी मझनपुर के गुवारा एवं तीसरी चायल विधानसभा के सरायआकिल में संबोधित करेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को सपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। पूर्व सीएम की जनसभा सिराथू विधानसभा के कादीपुर मेला मैदान में होगी। अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशाम्बी आएंगे। शुक्रवार की शाम प्रशासन के पास पीएम के दौरे का प्रोटोकॉल आ गया है। संभावना है कि प्रधानमंत्री भरवारी स्थित मेहता कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। शुक्रवार को दिन में पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से गाजियाबाद के पूर्व मेयर अन्नू शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री काशीनाथ त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी अवधेश मिश्रा सहित कई दिग्गज नेताओं ने कॉलेज का निरीक्षण किया। शाम को प्रोटोकॉल आने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी संभावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री का कौशाम्बी दौरा फाइनल हो गया है। पर, अभी तक स्थान तय नहीं हुआ है। जल्द ही जगह भी फाइनल हो जाएगी।