फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pressure to climb pole and fix wires; youth critically injured by electric shock.

Kaushambi News: लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, झटका खाकर युवक इन्वर्टर पर गिरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pressure to climb pole and fix wires; youth critically injured by electric shock.
मृतक सुमित का फाइल फोटो
गोसयलमपुर गांव में शनिवार रात 20 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे सिराथू के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोसयलमपुर निवासी सुभाष उर्फ पप्पू के बेटे सुमित गांव में रहकर पढ़ाई के साथ खेतीबारी में हाथ बंटाता था। पड़ोसी रोहित के मुताबिक सुमित इन दिनों घर में निर्माण करा रहा था। घर के अंदर लोहे का दरवाजा लगा था। दरवाजे के पास बिजली का तार कटा होने के कारण उसमें करंट उतर आया था।
विज्ञापन

शनिवार रात सुमित का हाथ कटी तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह झटका खाकर इन्वर्टर पर गिर गया। हादसे के बाद परिजन तत्काल उसे सिराथू के निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित तीन भाई-बहनों में छोटा था। उसका बड़ा भाई अंकित उर्फ गोलू दिल्ली में काम करता है, जबकि पिता सऊदी अरब में रहते हैं।
पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सऊदी अरब में हैं। परिजनों ने उनके आने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। पिता के आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed