{"_id":"6879516d758b82da870274ae","slug":"premchand-was-murdered-due-to-enmity-with-his-nephew-two-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128053-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भतीजे की रंजिश में की गई थी प्रेमचंद्र की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भतीजे की रंजिश में की गई थी प्रेमचंद्र की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम पुलिस हत्थे चढ़े चोरी के आरोपी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
भेलखा गांव में की गई प्रेमचंद्र की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भतीजे की रंजिश में प्रेमचंद्र की हत्या की गई थी। आरोपियों यह कुबूल किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे व खुरपी बरामद की है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में जानकारी दी। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजवाया गया।
एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भेलखा निवासी प्रेमचंद्र फसल की सिंचाई के लिए मंगलवार रात खेत की तरफ सुल्तान के ट्यूबवेल पर गया था। इस बीच धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया गया। भोर में परिवार वालों ने प्रेमचंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन दो घंटे बाद मौत हो गई। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि बेटे अरविंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो संदेह के दायरे में गांव का रमेश सरोज आया।
पुलिस ने उसे बुधवार रात गांव के बाहर से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी का प्रेमचंद्र के भतीजे से संबंध था। इस वजह से वह भतीजे से रंजिश रखता है। इसे लेकर कई बाद विवाद भी हो चुका है। पत्नी ने प्रेमचंद्र के भतीजे के खिलाफ तीन माह पहले भरण पोषण के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया था।
विज्ञापन
रमेश ने बताया कि तीन दिन पहले मुकदमे में सुलह के लिए प्रेमचंद्र ने उसे धमकाया था कि वह मुंबई में ज्यादातर रहता है। उसके पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। रमेश 20 जुलाई को काम-धंधे के सिलसिले से फिर मुंबई जाना चाह रहा था, लेकिन प्रेमचंद्र की धमकी से वह दहशत में था।
आरोपी ने स्वीकार किया कि रंजिश की वजह से ही उसने रिश्तेदार सरजू प्रसाद निवासी टड़हर कोखराज के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने बाहर निकलना बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी सरजू प्रसाद को भी बृहस्पतिवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गांव के बाहर झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त खुरपी व दो डंडे भी पुलिस ने बरामद किए।