फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pramod tiwari kaushambi

नोटबंदी से तबाह हुई अर्थव्यवस्था: प्रमोद तिवारी

Wed, 28 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 28 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
pramod tiwari kaushambi
other
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को तबाही तक पहुंचा दिया है। 86.4 फीसदी की करेंसी को बंद कराकर बैंकों में कालाधन ओर नकली नोट तक जमा करा दिए गए हैं। यह बातें मंगलवार को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भरवारी की जनाक्रोश रैली में मौजूद लोगों के समक्ष कही।
विज्ञापन


कांग्रेस की जनाक्रोश सभा मंगलवार को भरवारी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। सभा में सांसद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा इस नीति को उद्योगपतियों के कालाधन को सफेद करने के लिए अपनाई गई है। यही कारण है कि आतंकियों से लेकर देश के कोने-कोने में करोड़ों रुपये की नई करेंसी पहुंच गई है। पेटीएम को बढ़ावा देने की बात पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री इस बात का जनता को जवाब दें कि इसमें अलीबाबा कंपनी का कितना शेयर है। क्या इसका मुनाफा चीन की कंपनी को मिलता है और इससे भाजपा के किस बड़े नेता के संबंध हैं। जनाक्रोश सभा में जिलाध्यक्ष तलत अजीम, पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश, पूर्व विधायक सिराथू मतेश चंद्र सोनकर, प्रदेश प्रभारी रघुनाथ द्विवेदी, व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि, मुकुंद तिवारी, पप्पू मिश्र, मो. शाहिद सिद्दीकी, जगदीश वैश्य, लालचंद्र कुशवाहा, लालती देवी, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लालती ने तलवार, मनोज ने भेंट किया मुकुट
जनाक्रोश सभा में आए राज्यसभा सांसद भरवारी पहुंचने पर मो. साहिद सिद्दीकी ने दो पहिया जुलूस का काफिला निकालकर रोही बाइपास के पास जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सांसद को समर्थकों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद जनाक्रोश सभा में पहुंचने पर पार्टी की लालती देवी ने चांदी की तलवार व मनोज पटेल ने चांदी का मुकुट भेंटकर प्रमोद तिवारी का सम्मान बढ़ाया। इसी तरह जोनल प्रभारी रमेश अग्रहरी के बेटे सौरव और गौरव ने सांसद को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed