{"_id":"68151e3e25daafbede0a0a96","slug":"pradhans-brother-in-law-raped-the-woman-on-the-pretext-of-marriage-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-125015-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी का झांसा देकर प्रधान के देवर ने महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी का झांसा देकर प्रधान के देवर ने महिला से किया दुष्कर्म
Sat, 03 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 03 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ ग्राम प्रधान के देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कड़ाधाम इलाके की महिला ने बताया कि पति गैर जनपद में रहकर नौकरी करता है। गांव के बाहर उसकी कई शटरनुमा दुकानें हैं। इसमें से दो दुकान गांव के ही महिला प्रधान के देवर ने किराए पर ली है। प्रधान के देवर ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर पांच साल तक अवैध संबंध बनाए। इस बीच महिला ने अपने पति को छोड़ युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि23 अप्रैल को युवक ने महिला को अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है। महिला ने धोखा देने की बात कही तो युवक ने उसे व उसके बच्चों को जहर देकर मार डालने की धमकी दी और शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने कड़ाधाम पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।