{"_id":"68dd825ddd71a69c7b03be3d","slug":"pradhan-and-family-members-accused-of-threatening-to-kill-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130916-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रधान और परिजनों पर जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रधान और परिजनों पर जान से मारने की धमकी का आरोप
Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के अंबारी गांव के युवक ने प्रधान और उसके परिवार के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अंबारी निवासी शारदा प्रसाद उर्फ पिंटू सिंह का आरोप है कि गांव के प्रधान व उसके परिवार के लोग दबंगई करते हैं। बीते दिनों प्रधान पति का फकीराबाद में युवकों को पीटने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर कार्रवाई भी की गई। इस मामले में प्रधान व उसके परिवार के लोग शारदा को संदिग्ध मानते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। एसपी ने सरायअकिल पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।