फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Power from 'saubhagya' reached, but increased low-voltage problem

‘सौभाग्य’ से बिजली पहुंची, पर बढ़ गई लो-वोल्टेज की समस्या

Fri, 31 May 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Power from 'saubhagya' reached, but increased low-voltage problem
electricity wire
बिजली से अछूते गांवों को रोशन करने के लिए संचालित ‘सौभाग्य’ योजना कौशाम्बी में मजाक बन कर रह गई है। सदर विकास खंड के गांवों में योजना के तहत जो भी विद्युतीकरण का कार्य कराया गया वह अधूरा है। इसके चलते ग्रामीणों को बिजली का लो वोल्टेज भीषण गर्मी में और भी चुभन दे रहा है। 
विज्ञापन


सदर विकास खंड के पिपरकुंडी गांव के मजरों में ‘सौभाग्य’ योजना से विद्युतीकरण कराया गया था। गांव में पहले से सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। इसके बाद ज्यादा कनेक्शन होने पर 10 केवीए के 10 नए ट्रांसफार्मर लगाकर बस्तियों को सप्लाई दी गई।
विज्ञापन


तीन महीने पहले 10-10 केवीए के लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक गए। इसके बाद गांव में लो वोल्टेज की समस्या हो गई। गांव के लोगों ने मामले की शिकायत बिजली विभाग के अफसरों के साथ ही कार्यदायी  संस्था एल एंड टी से की लेकिन खराब हुए ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं जा सका। सबसे ज्यादा फजीहत दलित बस्ती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लोगों को कनेक्शन तो दे दिया गया लेकिन बस्ती तक सिर्फ पोल गाड़कर काम छोड़ दिया गया है। लोगों ने 10 मीटर दूरी से तार खींच रखी है। कार्यदायी  संस्था के लोग गांव की तरफ झांकने तक नहीं जा रहे हैं। यहीं हाल मुकीमपुर गांव का है। यहां 60 घरों की दलित बस्ती तक न तो पोल गाड़ा गया और न ही किसी को सप्लाई दी गई।

जबकि बस्ती के लोग कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक है। भइया मकदूमपुर गांव के भी यहीं हाल है। यहां के लोगों को भी लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली तो मिलती है लेकिन बल्ब जुगनू की तरह जलते हैं।


मामले में अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि योजना के तहत कराए गए कार्यों की तीन चक्र में जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कार्यदायी संस्था को भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed