फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Postal worker beaten up in rage, women's clothes torn

रंजिश में डाककर्मी को पीटा, महिलाओं के फाड़े कपड़े

Thu, 06 Aug 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Postal worker beaten up in rage, women's clothes torn
रंजिश में डाककर्मी को पीटा, महिलाओं के फाड़े कपड़े
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक डाककर्मी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी परिवार की महिलाओं के कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरायअकिल इलाके का एक व्यक्ति डाक विभाग में तैनात है। उसने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो मंगलवार शाम वह डेहरी पर बंधे मवेशियों को चारा दे रहा था। तभी पड़ोसी अपने तीन पुत्रों व एक अन्य रिश्तेदार के साथ आकर अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed