{"_id":"69adce8b25896de25f020057","slug":"pooja-khushboo-and-maya-won-the-race-competition-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137680-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दौड़ प्रतियोगिता में पूजा, खुशबू व माया विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दौड़ प्रतियोगिता में पूजा, खुशबू व माया विजेता
Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
दौड़ लगाती खिलाड़ी। स्रोत- कोच
फिट इंडिया महिला सप्ताह (स्मिता लीग) व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में करीब 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं में पूजा, खुशबू व माया विजेता रहीं
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष विरेंद्र फौजी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक रूप से सक्षम बनाने का काम करती हैं। महिलाओं के लिए खेल बेहद जरूरी है। प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, चांदनी द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। 200 मीटर में खुशबू प्रथम, संजना द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में माया प्रथम, पूजा द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान सुषमा सरोज, अरविंद मौर्या, मनोज, विपिन, अरविंद मौर्या, संदीप कुमार, प्रवेश कुमार, रमन सिंह आदि खिलाड़ी रहे।