फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Polytechnic students upset with the working style of the college administration, create ruckus

Kaushambi News: कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली से नाराज पॉलिटेक्निक के छात्र, हंगामा

Fri, 23 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students upset with the working style of the college administration, create ruckus
हाईवे पर चक्काजाम कर धरने पर बैठे पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं। संवाद
महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेवां की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो छात्रों ने ओसा-महेवाघाट हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रों को समझाकर सात दिन में समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त किया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। आटे में कीड़े मिलने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मेस में नाश्ता समय पर न मिलने पर छात्राएं बिना नाश्ता किए कक्षाओं में जाने को मजबूर होती हैं। रात में वार्डन कैंपस से नदारद रहती हैं। आपात स्थिति में फोन तक नहीं उठाया जाता। मेडिकल किट में जरूरी दवाएं नहीं रखीं गई हैं। जिससे मेडिकल किट का प्रयोग नहीं हो पाता। आरोप है कि हॉस्टल के एक कमरे में तय क्षमता से अधिक छात्राओं को रखा जा रहा है। वॉशरूम व टॉयलेट की सफाई छात्राओं से कराई जाती है। इस दौरान मोबाइल फोन जमा करवा लिए जाते हैं। बाहर रहने की इच्छा जताने पर चरित्र पर टिप्पणी और हॉस्टल से निकालने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल के दौरान छात्रा का टूटा हाथ, शिकायत पर टीचर बोले-हाथ ही तो टूटा है जान नहीं गई
मंझनपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज में इन दिनों वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। छात्राओं ने बताया कि बुधवार को खेल प्रतियोगिता में डिस्क थ्रो के दौरान छात्रा खुशबू गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, हाई जंप में कल्पना पटेल बेहोश हो गईं। आरोप है कि मौके पर मौजूद शिक्षकों ने तत्परता नहीं दिखाई। एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। वहीं, जब एक शिक्षक से इसकी शिकायत की तो वह बोले, हाथ ही तो टूटा है, जान नहीं गई है। इसके बाद भी कोई घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी वजह से नाराज छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया।
करीब डेढ़ घंटे बाद जांच के आश्वासन पर माने छात्र
मंझनपुर। दोपहर बाद छात्र-छात्राओं के हंगामे की जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा व सीओ सदर शिवांक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्या सुनी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सात दिन के भीतर जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस पर छात्र मान गए और करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद 12:30 बजे धरना समाप्त किया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मेस के संचालन की जिम्मेदारी छात्राओं के पास है। विद्यालय केवल सुविधा देता है। इसका कॉलेज से कोई संबंध नहीं है। खेल के दौरान घायल छात्राओं का उपचार कराया गया है। छात्रों को कुछ गलतफहमी हो गई थी। इसलिए ऐसा हुआ है। घटना के दौरान वह मौके पर नहीं थे। - सुजीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टेवां

हाईवे पर चक्काजाम कर धरने पर बैठे पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं। संवाद

हाईवे पर चक्काजाम कर धरने पर बैठे पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed