{"_id":"570fdb9b4f1c1b62394a6bfe","slug":"political-news-bjp-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में भाजपा की सरकार बनाना है पहला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में भाजपा की सरकार बनाना है पहला लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते पार्टीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती पर गृहजनपद आकर विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी का बिगुल फूंक दिया। सूबे को माया, मुलायम मुक्त बनाने के साथ उन्होंने भाजपा के लिए 265 से अधिक सीट जीतने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान उन्होंने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति पर भी निशाना साधा। यूपी में किसानों की बदहाली, बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
अंबेडकर जयंती पर बृहस्पतिवार को कौशाम्बी में भाजपा की ओर से जनजागरण यात्रा निकाली गई थी। सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में निकाली गई यात्रा मंझनपुर, चायल, सिराथू विधानसभा के विभिन्न गांवों से होकर वापस जिला मुख्यालय आकर समाप्त हुई। समापन मौके पर आयोजित जनसभा में पार्टी के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपने गृहजनपद कौशाम्बी से विधानसभा चुनाव 2017 को जीतने की हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पार्टी का प्रदेश मुखिया बनने से अभिभूत दिखे केशव ने कौशाम्बी के लोगों से कहाकि यहां की तीनों सीट भाजपा को चाहिए। घर के बेटे की इज्जत उनके हाथ में है। इसी तरह से उन्होंने दावा किया कि भाजपा का लक्ष्य विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक सीट जीतकर सूबे को माया, मुलायम मुक्त बनाने का है। इस दौरान उन्होंने मुलायम के परिवारवाद पर भी निशाना साधा। कहाकि मुलायम की समाजवादी पार्टी को सिर्फ अपने परिवार के विकास की चिंता है। वहीं उन्होंने जातिवादी राजनीति से ऊपर उठकर लोगों से सूबे के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश पासी, संजय गुप्ता, अभिषेक तिवारी, उदयन सिंह, पुष्पा देवी, संतोष पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी, यशपाल केसरी, जीतेंद्र सोनकर, श्याम सुंदर केसरवानी, अरूण केसरवानी, आद्या प्रसाद पांडेय, जयचंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, उमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
घर आए प्रदेश अध्यक्ष का हुआ अभूतपूर्व स्वागत
मंझनपुर (ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनकर केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को पहली बार अपने गृहजनपद कौशाम्बी आए। इलाहाबाद से निकलकर कौशाम्बी आने के दौरान पुरामुफ्ती, मूरतगंज, भरवारी समेत दर्जनों स्थानों पर उनके स्वागत के लिए समर्थक, भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ फूलमाला लेकर रास्ते में खड़ी रही। लोगों ने जगह-जगह जहां उन्हें फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बने केशव प्रसाद मौर्य भी अपनों के इस स्वागत से गदगद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं, समर्थकों से कहाकि कौशाम्बी के इस बेटे को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में उनके साथ कौशाम्बी के लोगों के सिर भी बड़ी जबावदेही आ गई है कि वे विधानसभा चुनाव 2017 में कौशाम्बी की सभी सीटों में भाजपा का विधायक बनाए। इसके साथ ही उन्हें पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए काम करना होगा।