{"_id":"58d6bd764f1c1b1a191a296e","slug":"polio-drops-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अप्रैल से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने जीरो से पांच साल के दो लाख 90 हजार 119 नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसे लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में टास्क फोर्स बैठक हुई। बैठक में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने तैयारी का जायजा लेते हुए मातहतों को सख्त हिदायत दी कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटा तो संबंधित की खैर नहीं है।
टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक में शनिवार को बैठक की शुरुआत में ही डीएम का माथा ठनक गया। बैठक में कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की तैयारी ठीक नहीं मिली। इस पर डीएम ने सीएमओ से नाराजगी जाहिर की। बैठक में उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में जिस अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया जिन कम्प्यूटर आपरेटरों की डाटा फीडिंग में लापरवाही मिले उसे तत्काल सेवा मुक्त कर दें। उन्होंने हाई रिस्क एरिया वाले क्षेत्रों, ईट भट्ठों, पिछड़े एवं दूर दराज के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।
अभियान वाले दिन जिले के 820 पोलियो बूथों बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 2667 कर्मचारियों को लगाया गया है। अभियान पर नजर रखने के लिए 166 पर्यवेक्षकों और प्रत्येक आठ पर्यवेक्षकों पर एक सेक्टर आफीसर की तैनाती की गई है। समीक्षा बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ, जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे सहित तमाम विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला पोषण मिशन की हुई समीक्षा बैठक
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जिला पोषण मिशन समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने गांव को गोद ले रखे अफसरों से कुपोषण भगाने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि अधिकारी गोद लिए गांवों का निरीक्षण करते हुए कुपोषित बच्चों का कुपोषण भगाने में शिथिलता न बरतें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र कुपोषण से दूर हो बच्चों के बावत विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गोद लिए गांवों के अधिकारियों सहित तमाम विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।