फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   poling booth

मतदान केंद्रों को जाने वाली सड़कों का करें चिन्हांकन

Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
poling booth
other
 विधान सभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों को जाने वाली एक-एक सड़क को चिह्नित कर उसकी मरम्मत कराने का फरमान डीएम ने जारी किया है। सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक लेते हुए डीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिया कि सड़कों के साथ ही बूथों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


   सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विधानसभा निर्वाचन 2017 की तैयारियों को लेकर डीएम अखंड प्रताप सिंह ने मातहतों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पीडब्ल्यूडी, आरईएस, जिला पंचायत और मंडी समिति सहित कई संस्थाओं के जिम्मेदारों से मतदान केंद्रों को जाने वाली सड़कों को लेकर विस्तार से वार्ता की। उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम से कहा कि वह खराब सड़कों का चिन्हांकन लेखपालों के माध्यम से करा लें।
विज्ञापन


सड़क से जुड़े विभागाध्यक्षों को डीएम ने कहा कि हर हाल में चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों को जाने वाली सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए। जिन विभागों के पास इसके लिए धन नहीं है वह इस्टीमेट बनाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे। बैठक में पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, एडीएम श्रीकृष्ण के अलावा सभी एसडीएम और विभागीय एक्सईएन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed