फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police took away Raja, the groom who was going for second marriage, from the pavilion.

Kaushambi News: दूसरी शादी करने जा रहा रहे दूल्हे राजा को मंडप से उठा लाई पुलिस

Thu, 11 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Police took away Raja, the groom who was going for second marriage, from the pavilion.
सरायअकिल कोतवाली के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार सुबह पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना युवक को महंगा पड़ा। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस दूल्हे को विवाह मंडप से कोतवाली ले आई। घटना को लेकर वर व घराती पक्ष के बीच पंचायत भी चली, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। पुलिस ने मामले की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गांव निवासी रामभवन का कहना है कि उसने अपनी बेटी शिमानी की शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव के लालचंद्र के बेटे नंदलाल के साथ तय की थी। मंगलवार को दूल्हा बना नंदलाल बरातियों को लेकर मुस्तफाबाद गांव पहुंचा। रात में द्वारपूजा के बाद बुधवार सुबह चार बजे मंडप में शादी होने लगी। उसी दौरान प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली के सरवा बरवा गांव की नंदलाल की पहली पत्नी खुशबू डायल 112 पुलिस के साथ पहुंच गई। वहां पहुंचते ही खुशबू ने खुद को नंदलाल की पत्नी बताया और कहा कि अनबन के चलते पति अलग रहता है। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे का निस्तारण हुए बगैर ही पति दूसरी शादी कर रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष को कोतवाली ले गई है। कोतवाली में दोनों पक्ष के बीच पंचायत चली। इसके बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। खुशबू के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल दूल्हे की पहली पत्नी ने किसी तरह की कार्रवाई के लिए शिकायत नहीं की है और न ही जहां दूल्हे की बरात आई थी वह पक्ष भी कोई कार्रवाई चाहता है। इसलिए दोनों पक्षों को कहा गया है कि आपसी सहमति से खुद सुलह समझौता कर लें। यदि उन्हें कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed