{"_id":"68aa211fd0e796cd470c15dc","slug":"police-team-engaged-in-search-of-absconding-accused-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-129377-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम
Sun, 24 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के रतगहा गांव निवासी अंकुल की हत्या में फरार पिता समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रेम प्रसंग में अंकुल की हत्या के आरोप में दादी ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रतगहा गांव निवासी अंकुल 19 अगस्त की रात दवा लेने गांव के ही डॉ. शंकर के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बैठा अंकुल की प्रेमिका का भाई सूरज अपने दो साथियों संग उसे बहाने से घर बुला ले गया। आरोप है कि उन्होंने परिजनों संग मिलकर कुल्हाड़ी, लोहे की राॅड और मूसल से उसकी हत्या कर दिया। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंक कर भाग निकले।
दादी रमनी की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के भाई सूरज, पिता सुमन, पड़ोसी विजय प्रकाश उर्फ खुर्मा उसकी सविता, मां कमला देवी समेत आकाश, रोहित और मूलचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को भाई सूरज पड़ोसी विजय और रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि फरार प्रेमिका के पिता सुमन समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगी है। आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम शुक्रवार रात भी संभावित स्थानों पर दबिश दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ईंट-भट्ठे पर खड़े सात वाहनों की बैटरी चोरी
संदीपनघाट कोतवाली के भैरव भीटी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर खड़े वाहनों से शुक्रवार रात सात वाहनों की बैटरी चोरी हो गई। प्रयागराज के कोरांव थानांतर्गत उल्दा गांव निवासी अरविंद कुमार कुशवाहा के मुताबिक उनकी तीन जेसीबी, दो डंपर और भट्ठा मालिक मतीउल हक के दो ट्रैक्टर भैरव भीटी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर खड़े थे। शुक्रवार रात सभी वाहनों की बैटरियां चोरी हो गई। शनिवार सुबह भट्ठा मुंशी मानसिंह वाहनों की बैटरी चोरी की जानकारी मोबाइल से दी। उन्होंने भट्ठे पर जाकर चोरी की गई बैटरियों की खोजबीन की। सुराग न लगने पर थाने में वाहनों से बैैटरी चोरी की तहरीर दी है। संवाद