फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police suddenly reached the wedding house, people were shocked to know the truth about the girl

UP: शादी वाले घर में अचानक पहुंची पुलिस, लड़की के बारे में सच्चाई जानकर चौंक गए लोग, बीच रास्ते से लौटी बरात

Fri, 23 May 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 May 2025 12:14 PM IST
सार

Kaushambi News: घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं इसी बीच पुलिस पहुंच गई। यह देखकर परिवार में खलबली मच गई। पुलिस ने लड़की को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। यह जानकारी होने पर महोबा से आ रही बरात बीच रास्ते से ही लौट गई। बृहस्पतिवार को शादी होने वाली थी। लड़की के बारे में सच्चाई जानकर सभी लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन
Police suddenly reached the wedding house, people were shocked to know the truth about the girl
दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ा धाम थान क्षेत्र के एक गांव में मंडप में शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन को लेकर गजब का खुलासा हुआ। जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए। यह बात जब वर पक्ष के बीच पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं और बरात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। इसको लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवा को बरात आनी थी। घर के लोग शादी की तैयारी में जोरों से जुटे थे। तभी अचानक शादी वाले घर में पुलिस पहुंच गई। पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही है उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हो चुकी है। लड़की के पति ने यह सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन लड़की को सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस ने उसे वन स्टाफ सेंटर भेजा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले लड़की का तिलक महोबा जिले में चढ़ाया गया था।वहीं से बरात आनी थी। बरात घर से निकल चुकी थी रास्ते में ही थी, तभी बरातियों सच्चाई पता चली तो वह दंग रह गए। बरात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने कुछ दिनों पहले ही परिवार को बिना बताए चुपके से गांव के ही लड़के से शादी कर ली थी। इस मामले से क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed