फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police destroyed the liquor distillery and the smugglers fled across Yamuna by boat

Kaushambi News: पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्ठी नाव से यमुना पार भागे धंधेबाज

Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police destroyed the liquor distillery and the smugglers fled across Yamuna by boat
चायल। होली को लेकर चलाए जा रहे अभियान में रविवार को पिपरी पुलिस ने यमुना के कछार औधन गांव समेत महमूदपुर मनौरी गांव में छापामारा। इस दौरान पुलिस ने 13 क्विंटल लहन व शराब की भट्ठी नष्ट कराते हुए 20 लीटर से अधिक शराब बरामद किया। पुलिस की दबिश देख कई धंधेबाज नाव के सहारे यमुना पार कर भाग निकले।
विज्ञापन

पिपरी इलाके में यमुना किनारे बसे गांवाें में भारी मात्रा में शराब बनाई जाती है। होली को लेकर धंधेबाजों ने शराब बनाने का काम तेज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवचरन राम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ महमूदपुर मनौरी समेत यमुना के तराई वाले गांव औधन, रसूलपुर ब्यूर आदि जगहों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन

महमूदपुर मनौरी गांव से 20 लीटर शराब, करीब पांच क्विंटल लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। भट्ठी व लहन को नष्ट कराया गया। मौके से युवक भाग निकला। जबकि औधन गांव स्थित यमुना कछार में छापा मारने की भनक पाकर तस्कर नदी के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने सरपत के बीच बरामद शराब और आठ क्विंटल लहन बरामद कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed