फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police could not trace the licensee rifle of the shooter poet

Kaushambi News: शूटर कवि की लाइसेंसी रायफल का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police could not trace the licensee rifle of the shooter poet
- वर्ष 2006 में अब्दुल कवि ने कराया था घर के पते से लाइसेंस
विज्ञापन

मंझनपुर (कौशाम्बी)। बसपा विधायक राजू पाल के हत्यारोपी माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की लाइसेंसी रायफल अब तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सीबीआई जांच में जब कवि का नाम प्रकाश में आया, तभी वह घर में रायफल रखकर फरार हो गया था। इसके बाद की जानकारी वह नहीं दे रहा। हालांकि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को 21 अवैध असलहे, 25 बम और 88 कारतूस तो बरामद किए थे।
राजूपाल हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने वर्ष 2009-10 में विवेचना के दौरान सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में लाया था। इसके बाद से ही कवि फरार हो गया था। अब्दुल कवि माफिया अतीक का शूटर है। जब अतीक फूलपुर से सांसद था तभी सत्ता का लाभ लेते हुए कवि ने वर्ष 2006 में रायफल का लाइसेंस कराया था। 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद कवि का नाम सुर्खियों में आया। पता चला कि सरायअकिल कोतवाली में वर्ष 2020 में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्याकांड के एक अन्य गवाह चकपिन्हा निवासी ओम प्रकाश पर जानलेवा हमला किया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने कवि के घर पर शूटरों के पनाह लेने की खबर पर तीन मार्च को छापा मारा था, शूटर तो नहीं मिले लेकिन घर की दीवारों में छिपाकर रखे गए कई असलहे बरामद हुए। जिला पुलिस ने कवि पर शिकंजा कसा तो उसने पांच अप्रैल को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस सरायअकिल कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों के मामले में उसे न्यायिक अभिरक्षा में पूछताछ के लिए रविवार को 36 घंटे की रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि कवि की निशानदेही पर उसके घर के समीप जमीन में गाड़ कर रखे गए 21 नाजायज असलहे, 25 बम व 88 कारतूस मिले। इसके बाद भी पुलिस कवि की लाइसेंसी रायफल के बाबत पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

-------
शाइस्ता व गुड्डू मुस्लिम से भी मिलता था कवि
पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो उमेश पाल हत्याकांड के बाबत जब कवि से पूछताछ की गई तो उसने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया। फरारी काट रही माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता व शूटर गुड्डू मुस्लिम की बाबत उसने सिर्फ यह बताया कि पहले कभी कभार मुलाकात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कई प्रदेशों में काटी फरारी, अनजान नंबरों से की पत्नी से बात
अब्दुल कवि ने यह भी बताया कि सीबीआई जांच में जब उसका नाम राजू पाल हत्याकांड में प्रकाश में आया तो वह घर से फरार हो गया। इसके बाद उसने कई प्रदेशों में अपना ठिकाना बनाया। घर में पत्नी से बात की लेकिन कभी भी अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। दूसरे के नंबरों से बात की।

----
कोट
कवि से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कवि ने बताया कि फरारी के दौरान उसने रायफल घर में ही छोड़ दी थी। शायद उसके भाइयों ने किसी को रायफल दे दिया होगा। रायफल की बरामदगी का भी प्रयास किया जा रहा है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed