फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police caught 100 tin mustard oil, food department filled sample

पुलिस ने पकड़ा 100 टिन सरसों का तेल, खाद्य विभाग ने भरा नमूना

Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police caught 100 tin mustard oil, food department filled sample
पकड़े गए मिलावटी सरसों तेल के साथ नायब तहसीलदार व खाद्य सुरक्षा टीम - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात विजिया चौराहे पर 100 टिन सरसों तेल लदा पिकअप पकड़ा। बिना किसी बिल बाउचर के पकड़े गए तेल की सूचना मिलने पर पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच-पड़ताल के बाद नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। प्रशासन ने कब्जे में लेकर तेल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

जिले की सरायअकिल बाजार में सालों से मिलावटी तेल का कारोबार चल रहा है। कई बार खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर नमूने भी भरे। लेकिन कुछ दिन की खामोशी के बाद फिर गोरखधंधा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

इसकी तस्दीक शुक्रवार रात एक बार फिर हो गई। कौशाम्बी कोतवाली प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि रात को वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान विजिया चौराहा के पास एक संदिग्ध हालत में पिकअप आती दिखी। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसमें सौ टिन सरसों तेल मिला। पूछताछ करने पर तेल का कोई भी बिल बाउचर पिकअप चालक नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस पिकअप को चालक समेत कोतवाली ले गई। सरसों का तेल राजापुर (चित्रकूट) से सरायअकिल बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, तेल असली है या नकली, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना के बाद शनिवार सुबह नायब तहसीलदार मंझनपुर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, एफएसओ अनिल मिश्र के साथ कोतवाली पहुंचकर पकड़े गए तेल की जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में मिलावट की आशंका होने पर नमूना लेने के साथ ही तेल को सील कर दिया।

विद्युत चोरी के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा
शनिवार दोपहर सरायअकिल एसडीओ बीके तिवारी, अवर अभियंता अतुल श्रीवास्तव व लाइनमैन रमेश सोनकर व भैरव प्रसाद के साथ गोपनीय सूचना पर बेनीराम कटरा स्थित इंटरलॉकिंग प्लांट व भगवानपुर गांव में संचालित एक बाड़े में छापेमारी की। दोनों जगह कटिया लगाकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। एसडीओ ने बिजली चोरी के आरोप में इंटरलॉकिंग प्लांट के संचालक अखिलेश सिंह निवासी बेनीराम कटरा व बाड़ा संचालक शेखर सिंह निवासी भगवानपुर के खिलाफ बिजली थाना भरवारी में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed