फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police beaten up witnesses for murder

हत्या के गवाहों को पुलिस ने हवालात में डालकर पीटा

Fri, 23 Oct 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police beaten up witnesses for murder
Police beaten up witnesses for murder - फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल इलाके के कुम्हारन का पुरवा गांव के समीप फांसी में लटके मिले बुधराम की मौत मामले में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट का जिक्र होने के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब गवाहों को बयान बदलकर खुदकुशी की बात कहने का दबाव बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मृतक की मां ने एसपी अभिनंदन से शिकायत कर गवाहों को थाने ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी फूलचंद्र के बेटे बुधराम की शादी 2017 में कुम्हारन का पुरवा गांव की पूनम के साथ हुई थी। पिछले साल पूनम की आग से जलकर मौत हो गई। इस मामले में मृतका के घरवालों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश है। 18 अक्तूबर को बुधराम अपनी ससुराल गया था। अगले दिन उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

बुधराम के भाई ननका का कहना है कि बुधराम ने फोन करके ससुरालियों द्वारा उसे पीटे जाने की जानकारी दी थी। इस पर वह अपने रिश्तेदार विकास के साथ खोजबीन करते हुए कोटिया पहुंचा तो बुधराम के ससुराल वालों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद गांव के बाहर बुधराम की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बुधराम के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में ननका व उसका रिश्तेदार विकास गवाह हैं। बृहस्पतिवार को मृतक बुधराम की मां गुड्डी देवी ने ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर कप्तान को बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे सरायअकिल कोतवाली की पुलिस उसके घर आई थी। वहां से ननका व विकास को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। कोतवाली में हत्या की जगह खुदकुशी का कुबूलनामा कराने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर दोनों को हवालात में डालकर बेरहमी से पीटा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनंदन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed