{"_id":"5d2cd9e58ebc3e6d13239e77","slug":"police-arrested-two-woman-in-jwellery-theft-case-kaushambi-news-ald249529959","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप से चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी शॉप से चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
Police arrested two woman in Jwellery theft case.
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू। सैनी पुलिस ने कस्बे के शंकर ज्वैलर्स में हुई सात लाख की चोरी का पर्दाफाश करनेे का दावा किया है। सोमवार को पुलिस ने एक दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा स्थित शंकर ज्वैलर्स में चार जुलाई को दो टप्पेबाज महिलाओं ने सात लाख कीमत के जेवर पार कर दिया था। स्वर्णकार हरि मोहन वर्मा ने 13 जुलाई को दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सिराथू चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार को वारदात का खुलासा करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल अभियुक्त संतोष पुत्र जगदीश, रामरती पत्नी शिव कुमार उर्फ मुक्का और रोशनी पुत्री मंधई सभी निवासी गण करासेटी थाना कर्वी जिला चित्रकूट को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का एक लाकेट, दो जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी चांदी की पायल और दो जोड़ी सोने की बाली बरामद कर लिया। सोमवार को लिखा-पढ़ी कर सभी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास से दिखाई है। पुलिस के इस खुलासे से स्वर्णकार हरि मोहन वर्मा मायूस हैं। उनका कहना है कि खुलासे का क्या मतबल रह गया, जब नाम मात्र का माल बरामद हुआ है।
खेत मेें सांड़ जाने पर बच्चों को पीटा
सिराथू। सैनी क्षेत्र के गरई निवासी मीना देवी का कहना है कि रविवार की शाम सात बजे एक सांड़ पड़ोसी रोशन के खेत में घुस गया था। इसे लेकर रोशन ने अपनी पत्नी बिट्टन और पुत्री तन्नू के साथ मिलकर उसके बच्चों सोनू, सुधर, और बेटी अंशिका को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।