{"_id":"5fcbe33e8ebc3ecfbd5bcebb","slug":"police-arrested-two-interdistic-lootera-during-encounter-kaushambi-news-ald293279896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर जनपदीय लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर जनपदीय लुटेरे
विज्ञापन
Police arrested two interdistic lootera during encounter
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू। सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दिलावलपुर गांव के समीप नहर मार्ग से दो अंतर जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए वहां पर घात लगाए हुए थे। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, लूटे गए साढ़े 21 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस समेत अन्य कागजात बरामद करने का दावा किया है।
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि शुक्रवार रात एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लुटेरे सैनी क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के समीन नहर मार्ग पर किसी संगीन वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इस पर वह सैनी कोतवाल पीके सिंह को साथ लेकर घेराबंदी करने पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं । मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी ने लुटेरों को धर दबोचा।
पकड़े गए अंतर जनपदीय लुटेरों की शिनाख्त सुनील पाल पुत्र राम सिंह निवासी उमरा थाना खखरेरू जिला फतेहपुर और सोनू उर्फ रीतेश पुत्र राम सिंह निवासी कृष्णपुरी मुंडेरा थाना धूमनगंज प्रयागराज के रूप में हुई है। लुटरों ने बताया कि उन्होंने ही 23 नवंबर की रात 7:30 बजे उचरांवा मोड़ के पास तमंचे के बल पर मुन्ना विश्वकर्मा और इनकी पत्नी के साथ हुई लूट को अंजाम दिया था। इसी तरह वो जिले में आए दिन लूट, छिनैती और बाइक चोरी की घटनाओं को सैनी, कड़ा और कोखराज क्षेत्र में अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से दो तमंचा, दो बाइक, 21,500 रुपये के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि भी बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि लिखापढ़ी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।