{"_id":"5e3c6c1f8ebc3ee5fd706dfd","slug":"police-arrest-step-mother-in-child-murder-kaushambi-news-ald2677679165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने ही गला घोटकर की थी मासूम अरुण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां ने ही गला घोटकर की थी मासूम अरुण की हत्या
विज्ञापन
police arrest step mother in child murder
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में मंगलवार रात मासूम अरुण की हत्या उसकी सौतेली मां ने ही की थी। पूछताछ में जुर्म कुबूल करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला को जेल भेज दिया है।
गेरिया खालसा निवासी चंदन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार रात वह, उसकी बीवी और तीनों बच्चे एक ही कमरे में सो रहे थे। इस दौरान संदिग्ध दशा में मासूम बेटे अरुण (6) की मौत हो गई। मामले में मृतक के बाबा सूरजदीन की तहरीर पर रपट लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पीएम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि अरुण की गला घोटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर अरुण की सौतेली मां मिनता देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया। गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मिनता और अरुण के पिता चंदन की अगस्त 2016 में दूसरी शादी हुई है। शादी के बाद मिनता को कोई संतान नहीं हो रही थी। ऐसे में उसे लगा कि अरुण रहेगा तो पूरी जायदाद उसी की हो जाएगी। इसी वजह से उसने अरुण को रास्ते से हटा दिया। बताते चलें कि मिनता को पहले पति से एक बेटी है। जिसे वह साथ लेकर चंदन के यहां आई थी। चंदन को पहली पत्नी से अरुण और रेशमा दो बच्चे थे। इनमें अरुण अब नहीं रहा।
विज्ञापन
अपराध बोध हुआ तो फिर थमे नहीं आंसू
मंझनपुर। मिनता देवी को अपने किए का पछतावा है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद अपराध बोध हुआ तो फिर उसके आंसुओं ने थमने का नाम नहीं लिया। गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी मिनता को मीडिया के सामने भी पेश किया। यहां भी सवालों का जवाब देने के बजाए वह सिर्फ और सिर्फ रो ही रही थी।