{"_id":"618533477e25c91d7435db7d","slug":"police-arrest-girlfriend-for-stealing-expensive-mobile-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : गर्लफ्रेंड को मंहगा मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : गर्लफ्रेंड को मंहगा मोबाइल गिफ्ट करने के लिए की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 05 Nov 2021 07:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में चरवा पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कुछ दिन पहले हुई चोरी की खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया। उनका कहना था कि गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट में देने के लिए उन्होंने यह काम किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के सटई चौराहा पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कुछ दिन पहले दीवार काटकर चोरी की गई थी। दुकान के मालिक सचिन ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी कि इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय कोरी और अंकुर त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया था। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने दुकान में चोरी की बात कुबूल की और कहा कि महिला मित्र को महंगा मोबाइल गिफ्ट में देने के लिए उन लोगों ने चोरी की थी। पैसा न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन