फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Players moving pieces on their fingers on the chessboard

Kaushambi News: शतरंज की बिसात पर मोहरों को उंगलियों पर नचा रहे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Players moving pieces on their fingers on the chessboard
महज सात साल की उम्र लेकिन शतरंज की बिसात पर मोहरों को अपनी उगंलियों पर नचाने का ऐसा हुनर की बड़े-बड़े विरोधी पस्त हो जाएं। यह कारनामा कौशाम्बी के सात साल के खिलाड़ी कर रहे हैं। वह रोजाना घंटों अभ्यास कर के अपने को लगातार बेहतर बना रहे हैं। ताकि वह भी शतरंज के जादूगर प्रगनानंदा की तरह देश दुनिया में अपना और जिले का नाम रोशन कर सकें। साथ ही कोच और सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये शतरंज की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिले में शतरंज सात से 10 साल के बच्चों का रुझान बढ़ा है। खेल सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि करीब एक दर्जन बच्चे ऐसे हैं जो सात साल से कम हैं। इनमें चार श्रीहरि, पृथ्वी, पार्थ व तेजस नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वह कम समय में शतरंज की बारीकियों को सीख गए हैं। वह अपनी उंगलियों पर मोहरों को नचाने में माहिर हैं। नियमित अभ्यास से वह एक दिन जिले के नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

----
भाई को देखकर बढ़ी रुचि
- सात साल का पार्थ शतरंज का खिलाड़ी है। पार्थ को खेलता देख इनका भाई तेजस भी अभ्यास करने लगा। वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है। तेजस की मां रंजीना केसरवानी गृहिणी है। वहीं, पिता सुभाषचंद्र केसरवानी का कारोबार है। इनका कहना है कि बच्चे को लगातार अभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्रीहरि शतरंज की नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। इनको पिता अश्वनी मिश्रा इनका हर कदम में सहयोग करते हैं। पेशे से शिक्षक अश्वनी मिश्रा हर खेल प्रतियोगिता में इनको हिस्स दिलाने और अन्य प्रशिक्षण को लेकर पूरी तरह से समर्पित हैं। इसी प्रकार चायल के पृथ्वी पाल बेहतर खेलने के लिए लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed