फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Play Holi by avoiding chemical colours, take care of your eyes, do not self-treat if you have any eye problems

Holi : केमिकल वाले रंगों से बचकर खेलें होली, आंखों का रखें ख्याल, आंखों में दिक्कत होने पर खुद न करें इलाज

Sun, 09 Mar 2025 11:37 AM IST
विनोद सिंह सुधीर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
सुधीर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 11:37 AM IST
सार

होली के पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग बिकते हैं। यह रंग आंखों के लिए बहुत ही घातक है। होली में इन रंगो से खेलने के लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इन रंगो का इस्तेमाल करने के बजाए होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Play Holi by avoiding chemical colours, take care of your eyes, do not self-treat if you have any eye problems
मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीज की आंखों की जांच करती डॉ. दिविजा अरोड़ा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

होली के पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग बिकते हैं। यह रंग आंखों के लिए बहुत ही घातक है। होली में इन रंगो से खेलने के लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इन रंगो का इस्तेमाल करने के बजाए होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंग आपकी त्वचा और आंखो को नुकसान होने से बचाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी में मौजूद डॉ. दिविजा अरोड़ा ने बताया कि होली पर्व पर रंग खेलते समय सबसे अधिक नुकसान आंखों को पहुंचाता है। इसलिए होली खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखे। इसमें पानी के गुब्बारे बच्चे सीधे आंखों को निशाना बनाकर न मारे और न ही रंग को आंखों में फेंके। यदि आंखों में रंग चला जाए तो आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि अगर आंखों में कोई परेशानी होती है तो वह बिना डॉक्टर से मिले अपनी आंखों का इलाज स्वयं न करें। अगर आंखों में ज्यादा दिक्कत हो तो नियमित चिकित्सक की सलाह लें, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 10-15 दिन पहले ही आंखों का इलाज या फिर ऑपरेशन करवाया हो तो वे होली में रंग खेलने से बचें। ध्यान रहे आंखों में ज्यादा रंग या गंदा पानी जाने से आंखों की रोशनी तक भी जा सकती है। इसलिए रंगों का प्रयोग आंखों को बचाकर ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले होली में इन लोगों के साथ हुई घटनाएं

केस नं-एक- मंझनपुर के राम कैलाश ने बताया कि पिछले साल की होली में बेटे को चार-पांच लोगों ने पकड़कर रंग डाल दिया था, उस दौरान थोड़ा रंग बेटे की आंखो में चला गया था। बेटे ने जलन कम करने के लिए बाजार से एक ड्राप लेकर आंखों में डाल लिया था। इस कारण बेटे की आंखों में सूजन आ गई थी। दिक्कत ज्यादा हुई तो बेटे को जिला अस्पताल में दिखाया, डॉक्टर ने इलाज किया और अब बेटे के आंखों की दिक्कत खत्म हो गई।

केस नं-दो- कांशीराम कलोनी समदा निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि पिछले साल की होली में लोगों ने शरीर में गंदा पानी डाल दिया था, जो आंखों में भी चला। इससेआंखों में दिक्कत होने लगी थी, दिनरात आंख में जलन की परेशानी होती थी। ऐसा करीब एक हफ्ते चला, पहले अपने से उपचार किया। बाद में राहत नहीं मिली तो मजबूरन डॉक्टर को दिखाना पड़ा, डॉक्टर ने देखा तो फटकारते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अगर ऐसी दिक्कत हो तो स्वयं का इलाज करने से बचें और नियमित डॉक्टर से मिलकर ही इलाज कराएं।

रंगों से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव
  •  होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
  •  रंग खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें।
  •  होली के रंग को लंबे समय तक शरीर पर न रहने दें।
  •  रंग लगने के बाद ज्यादा समय तक धूप में न रहें।
  •  छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें।
  •  मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें।
  •  खुजली, एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed