{"_id":"5f1f29418ebc3e63e125f2c1","slug":"piracy-attempt-at-central-bank-s-pindara-branch-kaushambi-news-ald282130787","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक की पिंडरा शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक की पिंडरा शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
Piracy attempt at Central Bank's Pindara branch
- फोटो : KAUSHAMBI
सेंट्रल बैंक की पिंडरा शाखा में चोरी का प्रयास
गैस कटर से स्ट्रॉग रूम का लॉकर काटने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। सेंट्रल बैंक की पिंडरा शाखा में रविवार रात चोरी का प्रयास किया गया। सेंध लगाकर बैंक के भीतर घुसे चोर गैस कटर से स्ट्रांग रूम का लॉकर काटने में नाकामयाब रहे। कोई अन्य सामान भी वे नहीं ले गए। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव में सेंट्रल बैंक की शाखा है। रविवार को छुट्टी के कारण यह शाखा भी बंद थी। इसी रात चोर दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। बताया जाता है कि चोर पूरी तैयारी के साथ गए थे। गैस कटर तक उनके पास मौजूद था। कटर से उन्होंने स्ट्रॉग रूम का लॉकर काटने का प्रयास किया। कटर के कई रॉड वहां पर पड़े मिले हैं। कामयाबी नहीं मिलने पर चोर बैरंग लौट गए। सुबह बैंक शाखा में सेंध कटी देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांव वालों की सूचना पर शाखा प्रबंधक तेजेश्वर मिश्रा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी एसएन पाठक तथा कोतवाल अशोक कुमार ने भी जांच की। शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में करारी कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
---------
इससे पहले भी चार बार हो चुकी है घटना
म्योहर। इससे पहले चार बार इसी बैंक शाखा में चोरी अथवा चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस गश्त में ढिलाई बरत रही है। गांव वालों का कहना है कि यूपी-112 पुलिस की बैंक शाखा के समीप ही ड्यूट रहती है। हर बार घटना के वक्त पुलिस कर्मचारी नदारद रहते हैं। ये भी जांच का विषय है।