फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pharmacist running new chc

फार्मासिस्ट चला रहा न्यू सीएचसी

Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदिहिन खुर्द विभागीय उपेक्षा का दंश झेल रहा है। फार्मासिस्ट से उपचार कराने को मरीज और तीमारदार मजबूर हैं। अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी हमेशा मुख्यालय ड्यूटी जाने का बहाना बताकर नदारत रहते हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट पीड़ितों को लाल-पीली गोली थमाकर खुद चिकित्साधिकारी बन गया है।
विज्ञापन


गांव के गरीबो को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराए जाने के लिए नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। इनमें से एक केन्द्र उदिहिन खुर्द गांव में भी है। आज यह अस्पताल विभागीय उपेक्षा का शिकार है। अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी यदा-कदा ही अस्पताल पहुंचते हैं। बस बहाना मुख्यालय ड्यूटी का रहता है। चिकित्साधिकारी की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंचने वाले पीड़ितों को लाल-पीली गोली थमा देता है। ग्रामीणों की मानें तो अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था राम भरोसे है।
विज्ञापन


अस्पताल होने के बाद भी गरीबों को चिकित्सा के लिए आस-पास के निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसकी शिकायत भी कई बार उच्चाधिकारियों से की गई। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा गांव की भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed