फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Petrol pump manager absconds with Rs 10 lakh, diesel worth Rs 5.5 lakh also taken away, case registered

Kaushambi : पेट्रोल पंप मैनेजर दस लाख रुपये लेकर फरार, साढ़े पांच लाख का डीजल भी ले गया, केस दर्ज

Mon, 18 Nov 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

प्रयागराज शहर के लूकरगंज मोहल्ला निवासी कमलेश त्रिपाठी बड़े व्यापारी हैं। इन्होंने कौशाम्बी जिले में भी अपना कई व्यापार फैला रखा है। सैनी कोतवाली के सयांरा गांव के समीप हाईवे पर सुविधा फीलिंग स्टेशन के नाम से इनका पेट्रोल पंप चल रहा है।

विज्ञापन
Petrol pump manager absconds with Rs 10 lakh, diesel worth Rs 5.5 lakh also taken away, case registered
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सैनी कोतवाली के सयांरा स्थित एक पेट्रोल पंप मैनेजर पर 16 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पंप मैनेजर चार दिन की बिक्री का साढ़े दस लाख और साढ़े पांच लाख रुपये कीमती डीजल-पेट्रोल चोरी का फरार हो गया है। पंप के वाइस प्रेसीडेंट की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

प्रयागराज शहर के लूकरगंज मोहल्ला निवासी कमलेश त्रिपाठी बड़े व्यापारी हैं। इन्होंने कौशाम्बी जिले में भी अपना कई व्यापार फैला रखा है। सैनी कोतवाली के सयांरा गांव के समीप हाईवे पर सुविधा फीलिंग स्टेशन के नाम से इनका पेट्रोल पंप चल रहा है। लूकरगंज मोहल्ला निवासी पेट्रोल पंप के वाइस प्रेसीडेंट अंकित राय ने बताया कि यहां के डीजल-पेट्रोल की बिक्री का पैसा मुंडेरा निवासी मैनेजर अखिलेश यादव के पास रहता है।

विज्ञापन


वह दिन भर की बिक्री से जुटाए गए पैसों को अगले दिन बैंक में जमा करता है। आठ नवंबर शुक्रवार की बिक्री अगले दिन बैंक में जमा होनी चाहिए थी। लेकिन सेकंड शटरडे और संडे पड़ने के कारण तीन दिन की बिक्री का पैसा बैंक में नहीं जमा हो सका था। चौथे दिन 11 नवंबर को मैनेजर अखिलेश ने बैंक में रकम नहीं जमा की तो उसके पास फोन किया गया। लेकिन बार-बार प्रयास करने के बावजूद पूरी घंटी बजने के बाद भी अखिलेश ने फोन नहीं रिसीव किया। इस पर वह पंप पहुंचे तो पता चला कि चार दिन की बिक्री का तकरीबन साढ़े दस लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार है। स्टाक चेक करने पर पता चला कि मैनेजर ने कई किश्तों में साढ़े पांच लाख रुपये कीमती 3900 लीटर पेट्रोल और 2000 लीटर डीजल भी चोरी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा फीलिंग स्टेशन के वाइस प्रेसीडेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - अवधेश विश्वकर्मा, सीओ सिराथू



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed