फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People suffering due to severe cold, did not even get the support of bonfire

Kaushambi News: कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल, अलाव का भी नहीं मिला सहारा

Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to severe cold, did not even get the support of bonfire
रविवार की सुबह मंझनपुर कस्बे में छाया कोहरा। - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। वर्ष 2023 के पहले ही दिन पड़ी कड़ाके की सर्दी ने हर इंसान को बेहाल कर दिया। शनिवार की रात से ही ठंडी कंपकंपी छुड़ाने लगी थी। सुबह 11 बजे तक तो कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब ढाई बजे के बाद सूर्यदेव की तपिश से लोगों ने राहत की सांस ली। जिला मुख्यालय को छोड़ दें तो दूसरे स्थानों पर अलाव के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन

वैसे सर्दी तो 10 दिनों से अपने तेवर दिखा रही है, लेकिन दो दिन मौसम ठीक रहा। सुबह और शाम तो कड़ाके की सर्दी रही, लेकिन सुबह धूप काफी राहत दे देती। शनिवार की रात करीब आठ बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया। रात करीब 12 बजे तक घना कोहरा छा गया था। अमूमन नौ बजे जहां धूप निकल आती थी, लेकि न रविवार को सूर्यदेव नजर नहीं आए। पूरे दिन लोग गलन से परेशान रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर डालें तो यह बात आती है कि एक जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा। इस सीजन में अब तक वर्ष 2023 के पहले दिन जैसी सर्दी नहीं पड़ी। वहीं शासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम भी हुआ है, लेकिन सिर्फ जिला मुख्यालय और नगर पालिका परिषद क्षेत्र में। ग्रामीण अंचल की तरफ अफसरों का ध्यान नहीं गया। कौशाम्बी ब्लॉक में बारा बाजार, डिघिया चौराहा, बइगवां चौराहा, मढ़ीपुल में सर्दी से बेहाल लोग अलाव खोजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशान राहगीरों को हुई। सर्दी से राहत पाने के लिए इनके पास कोई रास्ता नहीं था।
नेवादा में ब्लॉक मुख्यालय के अलावा सरांयअकिल प्रमुख बाजार है। यहां पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करारी में मुख्य चौराहा, करारी इंटर कॉलेज, रिजवी इंटर कॉलेज, स्टेट बैंक के पास हर साल नगर पंचायत की ओर से अलाव जलवाए जाते थे, लेकिन अबकी बार कोई इंतजाम नहीं किए गए।

-------------
एक सप्ताह के तापमान पर नजर
तारीख- अधिकतम - न्यूनतम
एक जनवरी - 21 - 7.7
31 दिसंबर - 26.3 - 9.1
30 दिसंबर - 26.5 - 12.6
29 दिसंबर - 26.6 - 7.9
28 दिसंबर - 22.3 - 9
27 दिसंबर - 24.4 - 10.2
26 दिसंबर - 23.5 - 12.6
यह मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है। गेहूं को अच्छी ग्रोथ के लिए जो तापमान चाहिए असल में वह अब मिल रहा है। पौधों की वृद्धि में अब तेजी आएगी। अधिक कोहरा पड़ने पर इसे नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पाला पड़ने से आलू, मटर, अरहर, पालक समेत अन्य सब्जी की फसलों को हानि होगी।-डॉ. मनोज कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed