फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People faced technical difficulties on the first day of the census.

Kaushambi News: जनगणना के पहले दिन तकनीकी दिक्कतों से जूझे लोग

Fri, 08 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 08 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
People faced technical difficulties on the first day of the census.
स्वगणना कर जनगणना-2027 का शुभारंभ करते जिला​धिकारी डॉ. अमित पाल। स्रोत: प्रशासन
जनगणना 2027 के तहत बृहस्पतिवार से शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया पहले ही दिन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। जिले के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान तकनीकी दिक्कतों से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा शिकायत घर की लोकेशन मैपिंग, ओटीपी सत्यापन और भाषा चयन को लेकर सामने आई। मंझनपुर के ओसा निवासी रामकिशोर ने बताया कि मोबाइल पर पोर्टल खुल तो गया, लेकिन मैप पर घर की सही लोकेशन चिह्नित नहीं हो रही थी। कई बार कोशिश के बाद भी फॉर्म आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

वहीं, सरायअकिल की शांति देवी ने कहा कि ओटीपी आने में काफी देर लग रही थी, जिससे बार-बार प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ रही है। चायल क्षेत्र के युवक मोहित कुमार ने बताया कि एक बार अंग्रेजी भाषा चुनने के बाद उसे बदला नहीं जा सका। इससे परिवार का विवरण भरने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट की धीमी गति और तकनीकी जानकारी के अभाव में लोग जनसेवा केंद्रों और साइबर कैफे के चक्कर लगाते रहे। कई केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी रही।
भरवारी कस्बा स्थित जनसेवा केंद्र संचालकों ने बताया कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद होने, गलत विवरण और पोर्टल पर अधिक लोड के कारण लोगों के फॉर्म अधूरे रह जा रहे हैं।
स्व जनगणना में जिन लोगों को लोकेशन की समस्या आ रही है या किसी का गलत भरा गया है तो उन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे और गलतियों को सुधारेंगे। -शालिनी प्रभाकर, एडीएम

डीएम ने स्वयं स्वगणना कर जनगणना-2027 अभियान का किया शुभारंभ
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एनआईसी सभागार में स्वयं अपनी स्वगणना कर जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने जनपदवासियों से सात मई से 21 मई 2026 तक निर्धारित अवधि में स्वयं और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम शालिनी प्रभाकर सहित कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वगणना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed