फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People enraged by power cut, stopped supply from two sub-stations

Kaushambi News: बिजली कटौती से भड़के लोग, बंद कराई दो उपकेंद्रों से आपूर्ति

Thu, 18 Jul 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
People enraged by power cut, stopped supply from two sub-stations
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के लोग बुधवार रात बिजली कटौती पर भड़क गए। नाराज लोगों ने कस्बा के दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति कम हो रही थी। इससे वहां के लोग बिजली विभाग के खिलाफ पहले से ही आक्रोशित थे। मुहर्रम में ताजिया के जुलूस के निकलने के दौरान बुधवार की देर रात 9.30 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की बिजली आपूर्ति फिर बंद कर दी गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड से करीब 50 की संख्या में आक्रोशित लोग के न्यू भरवारी पॉवर उपकेंद्र पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गुस्साए लोगों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। यहां से कर्मचारियों को आपूर्ति शुरू न करने की बात कहते हुए धमकाया। फिर भरवारी उपकेंद्र पहुंचे। यहां भी कर्मचारियों से गाली गलौज करके बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। इसकी सूचना कर्मचारियों ने जेई को दी। जेई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर दोनों उपकेंद्रों से आपूर्ति शुरू कराई। पुलिस को देखते ही लोग वहां से भाग खड़े हुए थे। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


----
कुछ उपद्रवियों ने उपकेंद्रों में तोड़फोड़ और ड्यूटी पर रहे कर्मियों से मारपीट कर बिजली आपूर्ति बंद करवा दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। सुबह मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनएल यादव, जेई, भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed