फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   People are troubled by the dust on the highway, they are passing through the alleys

Kaushambi News: हाईवे की धूल से लोग परेशान, गली कूचे से गुजर रहे

Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dust on the highway, they are passing through the alleys
मंझनपुर। मुख्यालय से महेवाघाट की दूसरी करीब 28 किमी है। लेकिन, इन दिनों यह सफर आसान नहीं है। मुख्यालय से महेवाघाट होते हुए राजापुर जाने के लिए लोगों के लिए सरकारी बस का सफर बेहतर है। निजी बस चालक तो सवारी कम होने पर इस ओर जाने के लिए कतराते हैं। वजह है हाईवे पर उड़ती धूल।
विज्ञापन

करीब एक साल से मंझनपुर के ओसा से महेवाघाट जाने वाले राम वन गमन मार्ग का निर्माण चल रहा है। हाईवे पर इतनी धूल उड़ती है कि यहां से होकर गुजरना लोगों के लिए कठिन हो रहा है। जो लोग एक बार इस सड़क से गुजर जाते हैं। वह दोबारा इस ओर आने की हिम्मत नहीं करता।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद भी ठेका कंपनी धूल पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं करती। ऐसे में यात्री परेशान होते हैं। महेवाघाट से प्रतिदिन मुख्यालय आने वाले अधिवक्ता रमाशंकर त्रिपाठी बताते हैं कि इस सड़क से होकर आना इन दिनों कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि पूरे रास्ते कुछ दिखता ही नहीं है। ऐसे में करीब 15 दिन से हिनौता से धाता होते हुए मंंझनपुर आते हैं। इससे करीब पांच किमी का अधिक सफर करना पड़ता है। वहीं सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि वह एक होटल में काम करते हैं।

ऐसे में प्रतिदिन बैरागीपुर से मंझनपुर आना होता है। निजी बस तो इस रूट में कम सवारी का हवाला देकर नहीं जाती। केवल सरकारी बस ही सहारा है।

हाईवे निर्माण में लगी संस्था के ठेकेदार को धूल से बचाव के लिए समय-समय पर पानी के छिड़काव का निर्देश दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करता तो उनपर सख्ती की जाएगी। - हरबंश सिंह, नोडल अधिकारी, हाईवे निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed