{"_id":"66984be24c68368adf0603e4","slug":"path-will-be-easy-for-players-they-will-get-incentive-amount-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114020-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खिलाड़ियों की राह होगी आसान, मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खिलाड़ियों की राह होगी आसान, मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Thu, 18 Jul 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
अब खिलाड़ियों की राह में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। खेल निदेशालय की ओर से जरूरतमंद खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत खिलाड़ियों को अपनी खेल विधा से संबंधित उपकरण खरीदने के लिए पांच लाख रुपये तक अनुदान राशि मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि योजना के तहत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को प्रदर्शन जारी रखने की राह में धन की कमी बाधा न बने, इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के तहत आवेदन करने वाले खिलाड़ियों काे अपने खेल विधा से संबंधित आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए संबंधित खेल संघ की संस्तुति के साथ विभागीय अधिकारियों के जरिए निदेशालय को प्रस्तुत करना होता है। इस पर अंतिम निर्णय निदेशालय की ओर से ही लिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
खिलाड़ियों को मिलेगी डाइट मनी
योजना के तहत खिलाड़ियों को खेल संघों की ओर से चार साल के अंतराल में होने वाली एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, वर्ल्डकप, विश्व चैंपियनशिप, एशिया कप, एशियन कप (समस्त सीनियर वर्ग) में पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को शारीरिक विकास, संवर्धन व डाइट मनी के लिए तीन लाख रुपये मिलेंगे। जूनियर एशियन, चैंपियनशिप जूनियर विश्व चैंपियनशिप, जूनियर वर्ल्ड कप, यूथ व जूनियर एशिया कप, एशियन कप, यूथ ओलंपिक गेम्स, यूथ वर्ल्ड कप जूनियर, यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स, साउथ एशियन गेम्स (सैफ गेम्स) में पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इनके अलावा मिनी/कैडेट (अंडर-13), सब जूनियर (अंडर-16), यूथ जूनियर (अंडर-19) सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप/मिनी/नेशनल गेम्स तथा खेलो इंडिया गेम्स/स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग के लिए एक लाख रुपये, जूनियर व यूथ वर्ग हेतु 75 हजार तथा मिनी/कैडेट सब जूनियर (अंडर-17) आयु वर्ग के लिए 50 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।