{"_id":"651089586f7efdde000d57d6","slug":"paramedical-education-will-be-possible-in-the-district-preparations-to-open-nursing-college-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3493-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिले में हो सकेगी पैरामेडिकल की पढ़ाई, नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिले में हो सकेगी पैरामेडिकल की पढ़ाई, नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी
Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के वार्ड नं. 20 में नर्सिंग कॉलेज के प्रस्ताव के लिए भूमि चिन्हांकन करते एसडीएम सदर
जिले में हो सकेगी पैरामेडिकल की पढ़ाई, नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी
-- शासन के निर्देश पर टेवां स्थित जिला जेल के लिए चिन्हित की गई एक एकड़ भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आने वाले कुछ महीनों में मेडिकल कॉलेज तो शुरू हो ही जाएगा। अब नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। नर्सिंग कॉलेज के बनने के बाद पैरामेडिकल की पढ़ाई भी जिले में हो सकेगी।
शासन की मंशा है कि जिन जनपदों में मेडिकल कॉलेज हों, वहां पर नर्सिंग कॉलेजों की भी स्थापना कराई जाए। कौशाम्बी में कादीपुर के पास मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर में उसका अस्पताल बन रहा है। अब यहां नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक एकड़ भूमि की जरूरत होगी। हालांकि, शासन तो चाहता है कि मेडिकल कॉलेज के बगल में ही नर्सिंग कॉलेज की नींव रखी जाए, लेकिन जगह के अभाव में यहां पर यह संभव नहीं है। तहसील प्रशासन की ओर से दो जगह चिन्हित की थी। एसडीएम सदर आकाश सिंह ने रविवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला के साथ दोनों भूमि का निरीक्षण किया। जिसमें टेवां में जिला जेल के पीछे स्थित भूमि को नर्सिंग कॉलेज के लिए सबसे मुफीद पाया गया। अब इसी पर अंतिम मुहर लगाने की योजना है। अफसरों का कहना है कि भूमि चिन्हित करने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
-- -- --
जिले में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना होनी है। शासन ने इसके लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। दो जगह भूमि देखी गई थी, जिसमें से जिला जेल के पीछे स्थित भूमि हर मामले में सही पाई गई है। इसी को कॉलेज के लिए चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस, जिला अस्पताल