फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ,pandal echoed with jai kanhaiyalal ' cheer

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूम उठे भक्त

Sun, 16 Feb 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
,pandal echoed with jai kanhaiyalal ' cheer
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा स्थित शिव शक्ति धाम में चल रही भागवत कथा में रविवार को चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भक्त झूम उठे। महिलाओं ने सोहर गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य चंदन शास्त्री ने कृष्ण जन्मोत्सव और पूतना उद्धार की कथा सुनाई।
जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक चंदन शास्त्री ने कहा कि ययाति के बड़े पुत्र यदु के वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
भगवान कृष्ण ने संसार को अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए जन्म लिया था। मौके पर मुख्य यजमान हरीओम रस्तोगी, श्याम बिहारी, बालकृष्ण रस्तोगी, जयशंकर, बलराम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण रासलीला व रुक्मणि विवाह का किया वर्णन
चायल। नयागंज मनौरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को स्वामी धनंजय ने श्रीकृष्ण के महारास का वर्णन किया। कहा कि महारास मनोरंजन का विषय नहीं है। प्राय: लोग भगवान की इस लीला का दुष्प्रचार करते हैं।

क्योंकि सांसारिक भोगों और विषय वासनाओं की कीच में फंसे लोग महारास के भाव को समझ ही नहीं सकते। महारास के प्रसंग को तो केवल कोई विरक्त भगवतप्रेमी ही समझ सकता है। उन्होंने श्रीकृष्ण से जुड़ी कई बातें बताईं। रुक्मणि विवाह का भी वर्णन किया।
इस मौके पर शिवदत्त मिश्र, विष्णुदत्त मिश्र, कौशलेंद्र मिश्र, बृजेन्द्र मिश्र, शेखर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed