फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Panchayat secretaries campaigning for farmer registration in villages

Kaushambi News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार कर रहे पंचायत सचिव

Wed, 05 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries campaigning for farmer registration in villages
डीएम की सख्ती के बाद फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति दिखाई देने लगी है। नेवादा ब्लाॅक के गांवों में पंचायत सचिव और सहायक घर-घर जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री को कराने में जो भी पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नेवादा के तिल्हापुर, पनारागोपालपुर, पुरखास, बसुहार और सेंवथा आदि गांवों में पंचायत सचिवों ने घर-घर जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया। एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में जो भी पंचायत सहायक रुचि नहीं ले रहे हैं, उन पंचायत सहायकों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बूंदा, मखऊपुर, गोविन्दपुर, दरहा और हसनपुर आदि गांवों के पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed