{"_id":"57d9a23f4f1c1bc372d475c5","slug":"panchayat-itra-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्रों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्रों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी विकास भवन परिसर में जारी रहा। पंचायत मित्रों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तरह कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। मांगे पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास घेरने की भी बात कही है।
प्रांतीय कार्यकारिणी ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर कौशांबी के पंचायत मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सेवकों का कहना है कि नियमितीकरण नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एपीसी की रिपोर्ट कैबिनेट में पास कराकर शासनादेश जारी कर दें। अन्यथा रोजगार सेवक आरपार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। पंचायत मित्रों ने 19 सितंबर को लखनऊ में सीएम आवास घेरने की भी रणनीति तैयार की। इस मौके पर विकास जायसवाल, तत्सत ओझा, जितेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, रावेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह, मसुरियादीन, नरेंद्र सिंह, रामअभिलाष, चंद्रप्रकाश समेत तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।