फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

अब चौथे चरण के चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 06 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 06 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव का चौथा चरण 9 दिसंबर को है। कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के 117 ग्राम सभा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के होने वाले इस चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुट गया है। तीन चरणों में फर्जी वोटिंग को लेकर बूथों पर हुए हंगामे को देखते हुए अफसर चौथे चरण के चुनाव में इन विवादों को रोकने की कवायद में लगे हैं। इसके लिए विवाद वाले गांवों को चिह्नित करके नए सिरे से रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


चौथे चरण में कौशाम्बी ब्लाक के 57 और सरसवां ब्लाक के 60 ग्राम सभा में प्रधान और पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाने हैं। इन दोनों ब्लाक में मतदान के लिए कुल 141 मतदान केंद्रों पर 404 बूथ बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में फर्जी वोटिंग को लेकर बूथों पर हुए बवाल के मद्देनजर चौथे चरण में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने रविवार से ही अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 विवाद की संभावना वाले गांवों को पुलिस की ओर से पहले ही चिह्नित करा लिया गया है। अब इन गांवों में बैठकें करके उच्चाधिकारी शांतिपूर्ण मतदान कराने और अराजकतत्वों से निपटने की अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में लग गए हैं। बता दें कि चौथे चरण में कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के करीब 100 बूथ यमुना की तराई में हैं। इन तराई के बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर झगड़े और विवाद होने की संभावना रहती है। पुलिस और प्रशासनिक अमले ने इन विवादित बूथों पर विशेष निगरानी की अपनी रूपरेखा तय की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed